ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़दुर्ग

ऑपरेशन ‘विश्वास’ के तहत गांजा तस्करों पर उतई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार – 1.4 किलो गांजा, मोबाइल और बाइक जब्त

दुर्ग | जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन विश्वास” के तहत उतई थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्राम डुण्डेरा क्षेत्र में की गई त्वरित कार्रवाई के दौरान गांजा तस्करी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 408 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

थाना उतई पुलिस को 16 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम डुण्डेरा-मोरिद रोड गार्डन में दो युवक बाइक क्रमांक CG 07 L 4595 पर सवार होकर गांजा बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सिद्धार्थ मेश्राम और यन्सु वर्मा को पकड़ा। तलाशी में वाहन की डिक्की से 1 किलो 408 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह गांजा विजयकांत वर्मा (ग्राम मटिया) से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने विजयकांत को भी हिरासत में लिया, जिसने खुलासा किया कि उसने यह माल संजीव वर्मा (ग्राम बठैना, थाना पाटन) से खरीदा था। पुलिस ने संजीव वर्मा को भी गिरफ्तार कर पूरी सप्लाई चेन (End to End) का खुलासा किया।

सभी आरोपियों –

  • सिद्धार्थ मेश्राम (23 वर्ष),
  • यन्सु वर्मा (19 वर्ष),
  • विजयकांत वर्मा (36 वर्ष) और संजीव वर्मा (35 वर्ष)

के विरुद्ध धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

जप्त सामग्री में –

  • 35 किलो गांजा (कीमत ₹13,000)
  • मोटरसाइकिल (कीमत ₹40,000)

एप्पल iPhone 13 व अन्य मोबाइल (कुल कीमत ₹35,000) शामिल हैं।

इस कार्रवाई में निरीक्षक महेश ध्रुव, उप निरीक्षक प्रमोद सिन्हा, सउनि राजेश सिंह, आरक्षक अजय देवांगन, गिरधारी मंडावी, हिम्मत सिंह तथा एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाइयां आगे भी लगातार जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button