ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया TIN पोर्टल का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा विकसित छत्तीसगढ़ H1N1 की बढ़ती रफ्तार से अलर्ट हुआ छत्तीसगढ़, रायपुर-दुर्ग समेत कई जिलों में मिले नए मरीज पुलिस जवानों को बांधी राखी, विश्व मानवाधिकार परिषद ने जताया सम्मान न्याय, जनसेवा और जन-जागरूकता के लिए समर्पित अधिवक्ता अजय गुप्ता को ‘मीडिया सम्मान परिवार ट्रस्ट’ का ... झीरम घाटी कांड पर आज फैसला, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने न्याय को लेकर रखी अपनी बात नेहरू नगर चौक हत्याकांड के सभी आरोपी गिरफ्तार, फरार मुख्य आरोपी विशाल निषाद उर्फ छाया भी पुलिस की गि... साइबर जागृति अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, दुर्ग पुलिस ने 40 कंटेंट क्रिए... सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर मिले पेंशन और अन्य लाभ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ने शासन से की मांग गणेश उत्सव को लेकर दुर्ग पुलिस की तैयारी तेज, 50 से अधिक गणेश पंडाल समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा,...
छत्तीसगढ़

बस यूनियन प्रतिनिधियों की बैठक में यातायात अनुशासन पर जोर, एएसपी मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश

दुर्ग।यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा आज नेहरू नगर स्थित यातायात कार्यालय में बस यूनियन पदाधिकारियों, बस स्वामियों और चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाना, यातायात अनुशासन का पालन सुनिश्चित करना और बस संचालन से जुड़ी समस्याओं का समाधान निकालना रहा।

बैठक में एएसपी (यातायात) सुश्री मिश्रा ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बस यूनियन अपने चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करें और किसी भी स्थिति में नशे की हालत में वाहन संचालन न होने दें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बसें केवल निर्धारित मार्गों पर ही चलें और सर्विस रोड या रॉन्ग साइड से संचालन करने पर सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

एएसपी मिश्रा ने यह भी कहा कि बिना परमिट या वैध दस्तावेजों के बस संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, ऐसे वाहनों के खिलाफ जब्ती और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऑटो चालकों को भी निर्देश दिया गया कि वे मुख्य मार्गों पर वाहन खड़ा न करें तथा यात्रियों को केवल निर्धारित स्थानों पर ही चढ़ाएं-उतारें।

उन्होंने चालकों से गति सीमा, ट्रैफिक सिग्नल, लेन अनुशासन और नो-पार्किंग नियमों का पालन करने की अपील की ताकि शहर में यातायात सुचारू और सुरक्षित बना रहे।

एएसपी मिश्रा ने बताया कि दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। प्रमुख मार्गों पर चेकिंग टीमों की तैनाती, चालकों की काउंसलिंग तथा स्कूल-कॉलेजों में ट्रैफिक वर्कशॉप आयोजित की जा रही हैं। इन अभियानों का उद्देश्य चालकों में स्वअनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

उन्होंने कहा

“यातायात अनुशासन केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि जनसुरक्षा की जिम्मेदारी है। हर चालक, वाहन स्वामी और नागरिक यदि अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभाए, तो सड़क दुर्घटनाओं को काफी हद तक रोका जा सकता है।”

सार्वजनिक अपील :

यातायात पुलिस दुर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि —

• वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें।

• नशे की हालत में वाहन न चलाएं और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें।

• सड़क पर अनुशासन, संयम और जिम्मेदारी बनाए रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button