ब्रेकिंग
आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
दुर्ग

सेल्फी लेने की लापरवाही: शिवनाथ नदी में गिरे युवक को पुलिस ने बचाया

दुर्ग: जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस की तत्परता से शिवनाथ नदी में डूब रहे एक युवक की जान बचाई गई। गुरुवार को युवक सेल्फी लेते समय अचानक नदी में गिर गया।

पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम चिखली बेलौदी शिवनाथ नदी पुल के पास एक युवक डूब रहा है। इस पर चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। वहां एक व्यक्ति शिवनाथ नदी पुल के कालम के सहारे लटका हुआ मिला, जबकि नदी में पानी बहुत अधिक था।

चौकी प्रभारी पुरषोत्तम कुर्रे के नेतृत्व में पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सफलतापूर्वक 17 वर्षीय गौरव साहू, जो वार्ड 30 कैंप-1 का निवासी है, को नदी से बाहर निकाला गया। पूछताछ में गौरव ने बताया कि वह पुल पर सेल्फी लेते समय गिर गया था।

रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रधान आरक्षक पुनेश साहू, आरक्षक वसीम खान, हेमेन्द्र बंछोर, डॉयल 112 की टीम के आरक्षक नरेश यादव और वाहन चालक प्रीतम जांगड़े का महत्वपूर्ण योगदान रहा। गौरव को उसके परिजनों के हवाले किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button