ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
बालोद

जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, युवक की कुएं में गिरने से मौत

बालोद | पुलिस के डर से भागे युवक की कुएं में डूबकर मौत हो गयी। घटना के बाद गांव में आक्रोश है। दरअसल पुलिस ने जुए के अड्डे पर छापा मारा था, जहां पुलिस को देखकर युवक भागने लगा और फिर कुएं में जा गिरा। घटना गोवर्धन पूजा के दिन गुरुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टेंगनाबरपारा में घटी।

जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय एक युवक की कुएं में गिरने से हुई मौतग्रामीणों के मुताबिक घटना उस समय हुई जब शुक्रवार की रात मृतक युवक को पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने ताश खेलते हुए देख, जिसके बाद मृतक युवक अंधेरे में घबराकर दौड़ने लगा और कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गयी। दूसरे दिन शनिवार को जब इसकी जानकारी पुलिस को दी गई तब पुलिस की टीम गांव पहुँची।

इधर, घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को घेर पंचनामा रिपोर्ट में पुलिस की वजह से हुई।

मौत का कारण लिखने की मांग करने लगे। करीबन एक घँटे से अधिक तक हंगामा चला, फिर पुलिस की समझाइश और मामले की जांच करने के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button