ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दुर्ग रेंज में दोष मुक्ति प्रकरणों पर समीक्षा बैठक आयोजित

दुर्ग  | पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने कार्यालय के सभागार कक्ष में उप संचालक अभियोजन एवं लोक अभियोजक अधिकारियों के साथ दोष मुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक की। बैठक में दुर्ग रेंज के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

.बैठक के दौरान न्यायालय में प्रस्तुत प्रकरणों में आरोपियों के दोषमुक्त होने के कारणों का विश्लेषण किया गया। विवेचना में त्रुटियों को दूर करने, भौतिक साक्ष्य सावधानीपूर्वक एकत्र करने और प्रार्थी व गवाहों को उनके बयान पर कायम रखने हेतु आवश्यक कदम उठाने पर विशेष जोर दिया गया। एनडीपीएस प्रकरणों की विवेचना को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर चर्चा हुई।

बैठक में अभियोजन की गुणवत्ता को सुधारने और न्यायालय में आरोपियों को दोष सिद्ध करने के लिए ठोस उपायों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। अभियोजन अधिकारियों ने विवेचकों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिससे प्रकरणों में दोषमुक्ति की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

बैठक में उपस्थित अधिकारी:

इस समीक्षा बैठक में उप संचालक बालोद प्रेमेंद्र बैसवाड़े, उप संचालक बेमेतरा  कंचन पाटिल, लोक अभियोजक दुर्ग  सुनील कुमार चौरसिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  ज्योति सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग पदम तंवर,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद  अशोक जोशी, डीएसपी  शिल्पा साहू, उप निरीक्षक  राज कुमार प्रधान, सहायक उप निरीक्षक  हेमंत त्रिपाठी, डाटा एंट्री ऑपरेटर  तेजस्वी गौतम एवं पुलिस पीआरओ  प्रशांत कुमार शुक्ला शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button