ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़दुर्ग

11 जनवरी को दुर्ग में यादव मिलन समारोह एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन

दुर्ग। दुर्ग नगर यादव महासभा द्वारा आगामी 11 जनवरी 2026 (रविवार) को यादव मिलन समारोह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं गीता जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से यादव छात्रावास, पचरीपारा, वार्ड क्रमांक-28, दुर्ग में संपन्न होगा।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव (केबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बघेल (सांसद, दुर्ग लोकसभा) करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में ललित चंद्राकर (विधायक दुर्ग ग्रामीण), अल्का बाघमार (महापौर दुर्ग), दीपक ताराचंद साहू, शिवराज राउत, राजेश ताम्रकार, अजय यादव (प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज), ममता ओमप्रकाश (पार्षद) एवं बबीता यादव (पार्षद) उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम का समापन सायं 4 बजे होगा, जिसके मुख्य अतिथि देवेंद्र यादव (विधायक भिलाई नगर) होंगे। समापन सत्र की अध्यक्षता बोधन यादव (अध्यक्ष, जिला कोसरिया समाज) करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में अरुण बोरा (पूर्व विधायक दुर्ग), राजेंद्र साहू, धीरज बाकलीवाल, मेधनाथ यादव (प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन), मन्ना यादव एवं दलौरिन बाई यादव उपस्थित रहेंगी।

कार्यक्रम की सफलता एवं रूपरेखा तय करने हेतु 04 जनवरी 2026 को यादव छात्रावास पचरीपारा दुर्ग में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष अमरसिंह यादव, संरक्षक छोटेलाल यादव, उपाध्यक्ष रणछोर यादव, सचिव दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद यादव, पुनीत यादव, मुकेश यादव, भगवान सिंह यादव, लक्ष्मीचंद यादव, भूपेंद्र यादव, महिला अध्यक्ष गीता यादव, अनिल यादव एवं छन्नूलाल यादव शामिल थे।

उक्त जानकारी भानु प्रताप यादव, प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन (अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ) एवं मीडिया प्रभारी द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button