ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़दुर्ग

सड़क सुरक्षा माह 2026: दुर्ग यातायात पुलिस ने लगाया रक्तदान शिविर, 38 लोगों ने किया रक्तदान

दुर्ग। सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता के उद्देश्य से 4 जनवरी 2026 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में यातायात पुलिस के जवानों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के साथ-साथ आम जनता की सक्रिय जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से प्रारंभ करना होगा, तभी दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले यातायात पुलिस के जवानों एवं आम नागरिकों को प्रमाण पत्र एवं हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिविर में कुल 38 लोगों ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम के दौरान नेशनल हाईवे पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले 100 वाहन चालकों को रोककर उन्हें हेलमेट की उपयोगिता समझाई गई तथा जीवन सुरक्षा के उद्देश्य से निःशुल्क हेलमेट वितरण किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए स्कूल-कॉलेज प्रबंधन, पेट्रोल पंप संचालक एवं सामाजिक संस्थाओं को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने नशे की हालत में वाहन न चलाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट एवं चारपहिया वाहन पर सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को यातायात नियमों का पालन करने एवं अपने मित्रों व परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

उल्लेखनीय है कि 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक जिले में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सुरक्षित परिवहन को बढ़ावा देना एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा, यातायात निरीक्षक पी.डी. चंद्रा, जनक राम कुरे, तापेश्वर नेताम, युवराज साहू, प्रकाश कांत, चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री अजय भसीन, दिशा सामाजिक संस्थान, आशीर्वाद ब्लड बैंक के संचालक विकास जायसवाल एवं उनकी टीम, बीएसपी की नुक्कड़ नाटक टीम, गौ सेवा समिति तथा यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button