ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
Uncategorized

विधायक भावना बोहरा ने बैज के बयान पर किया पलटवार, कांग्रेस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के साड़ी व चूड़ी वाले बयान पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों तक अपराधियों को पोषित और जनता को शोषित करने वाले कांग्रेस पार्टी के नेता आज छत्तीसगढ़ में अपराध को लेकर चिंता व्यक्त कर रहें हैं।

भावना बोहरा ने कहा कि पांच वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने केवल अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया है और आज उसी का नतीजा है कि उनके हौसले बुलंद हैं, लेकिन अब छत्तीसगढ़ में भाजपा के सुशासन की सरकार है जहाँ अपराध करने वाले और अपराधियों को संरक्षण देने वाले दोनों पर नकेल कसी जा रही है जिसे देखकर दीपक बैज और कांग्रेस पार्टी को पीड़ा हो रही है।

उन्होंने कहा कि जो बबूल का पेड़ पांच वर्षों तक कांग्रेस पार्टी ने बोया है वो कांटे आज दिख रहें हैं और लगातार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार उनपर कार्यवाही कर रही है थो कहीं न कहीं कांग्रेस में तिलमिलाहट दिखाई दे रही है क्योंकि उनके करीबियों की संलिप्तता उसमें उजागर हो रही है। भावना बोहरा ने कहा कि आज एक तरफ हमारे प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस का राज्योत्सव चल रहा है तो दूसरी तरफ अपनी ओछी राजनीति से कांग्रेस विपक्ष की मर्यादा लांघ रही है।

दीपक बैज कहते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री और गृहमंत्री को साड़ी और चूड़ी पहन कर बैठ जाना चाहिए। मैं एक महिला होने के नाते उनसे यह पूछना चाहती हूं कि जब 5 साल तक प्रदेश में चाकूबाजी की घटनाएं हुई तब क्या आप सब भी साड़ी और चूड़ी पहनकर बैठे थे। जब  भिलाई में मलकीत की हत्या हुई, सिलगेर में गोलीकांड हुआ और पूरे प्रदेश में अपराधियों ने हाहाकार मचाया हुआ था तब क्या आपकी पूरी कांग्रेस पार्टी साड़ी और चूड़ी पहनकर सिर्फ महादेव सट्टा खेल रही थी? कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता जब रायपुर आईं थी और उन्ही की पार्टी के प्रवक्ता द्वारा उनसे बदसलूकी की गई तब आखिर दीपक बैज और उनके शीर्ष नेता क्यों मौन थे?

उन्होंने आगे कहा कि, जहां तक साड़ी और चूड़ी की बात है तो मैं दीपक बैज से यह पूछना चाहती हूं कि वह हम महिलाओं के वस्त्र और हमारे श्रृंगार को हीन भावना से क्यों देखते हैं? क्या दंतेश्वरी माता को साड़ी और चूड़ी का श्रृंगार नहीं चढ़ता? क्या शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा और संघार की प्रतीक मां काली साड़ी और चूड़ी नहीं पहनती? क्या यही साड़ी और यही चूड़ी पहन कर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई और गोंडवाना की रानी दुर्गावती ने दुश्मनों से लड़ाई नहीं लड़ी थी?

क्या पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी ने साड़ी नहीं पहनी? क्या आपके दल की प्रमुख सोनिया और प्रियंका भी साड़ी और चूड़ी नहीं पहनती हैं। आज पूरे प्रदेश में हम छत्तीसगढ़ महतारी की जो प्रतिमा देखते हैं उस प्रतिमा में भी हमारी छत्तीसगढ़ महतारी ने साड़ी और चूड़ी पहन रखी है लेकिन उनके हाथ में धान है तो हंसिया भी है।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के लोग इस साड़ी और चूड़ी को कमजोरी का प्रतीक नहीं मानते। हम इस भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं और आज इसी साड़ी और चूड़ी वाली महिलाओं को समान अधिकार दिलाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 33% आरक्षण का भी प्रावधान किया है।

इसी साड़ी और चूड़ी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना के माध्यम से हर महिला को प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि प्रदान कर रहे हैं। इसीलिए अपनी 5 साल की बोई हुई अपराध की उपज पर आप हम महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ मत कीजिए। हम महिलाएं किसी भी तरह कमजोर नहीं है पर ना ही हमारी साड़ी और चूड़ी किसी कमजोरी का प्रतीक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button