ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

कुरूद परियोजना के 4 आंगनबाड़ी केन्द्रों में की जाएगी सहायिका की भर्ती,आवेदन 10 जुलाई तक आमंत्रित

धमतरी |  एकीकृत बाल विकास परियोजना कुरूद के तहत 4 आंगनबाड़ी केन्द्रों में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती की जानी है। इनमें आंगनबाड़ी केन्द्र डांडेसरा, सिवनीकला, भैंसबोडद्व और राखी शामिल है।

इसके लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कुरूद में आगामी 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय कुरूद में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजा जा सकता है।

परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका का पद पूरी तरह से मानसेवी तथा अशासकीय पद है और शासन द्वारा निर्धारित मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा।

इसके लिए 18 से 44 साल तक की आयु की, कम से कम आठवीं पास शैक्षणिक योग्यताधारी और उसी गांव की निवासी आवेदन कर सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में अनुभवी कार्यकर्ता अथवा सहायिका कों अनुभव का अंक प्रदाय किया जाएगा।

इस संबंध मे विस्तृत जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास कार्यालय, कुरूद से सम्पर्क कर नियुक्ति नियमावली का अवलोकन किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button