ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार
रायपुर

तोमर बंधु फरार, सूचना दो-इनाम पाओ! रायपुर पुलिस का बड़ा ऐलान

रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराध की दुनिया से जुड़े कुख्यात हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित तोमर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अब इनाम का दांव खेला है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने फरार आरोपियों की सूचना देने वाले को 5,000 का नगद इनाम देने की घोषणा की है।

तोमर बंधुओं के खिलाफ थाना पुरानी बस्ती में IPC की धारा 308(2), 111(1) और छत्तीसगढ़ ऋणियों संरक्षण अधिनियम की धारा 04 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। दोनों आरोपी 5 जून 2025 से फरार चल रहे हैं और पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने विशेष टीम गठित की है, जो लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

गौरतलब है कि वीरेंद्र तोमर की पत्नी सुभ्रा तोमर पहले से ही जेल में बंद है और उस पर भी संगठित अपराध की धाराओं में एफआईआर दर्ज है।

तोमर ब्रदर्स के खिलाफ कर्जखोरी, धमकी, ब्लैकमेलिंग जैसे कई संगीन अपराधों में विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button