ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

फर्जी ओबीसी प्रमाण पत्र विवाद: कांग्रेस पार्षद अब्दुल गनी के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, कलेक्टर से की शिकायत

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग में वर्ष 2014 के निर्वाचन में वार्ड नं. 08, तकियापारा पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित था। उक्त चुनाव में कांग्रेस के अब्दुल गनी कुरैशी आत्मज अब्दुल हमीद कुरैशी निर्वाचित हुए।

जिस पर पिछड़ा वर्ग जाति पर अनुविभागीय कार्यालय में शिकायत दर्ज किया गया कि कूटरचित दस्तावेज के आधार पर पिछड़ी वर्ग जाति का प्रमाण पत्र प्राप्त कर चुनाव लड़ा गया है। जिस पर संबंधित न्यायालय द्वारा जाति प्रमाण पत्र के अवैध करार दिया है।

उक्त मामले पर दुर्ग नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर के नेतृत्व में भाजपा पार्षदों तथा पदाधिकारीयों द्वारा दुर्ग कलेक्टर को एवं संभाग आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर निवेदन किया |

कि उक्त कृत्य पर कांग्रेस पार्षद अब्दुल गनी कुरैशी से पिछले वर्ष 2014 से 2024 तक प्राप्त शासकीय मानदेय की राशि वसूल की जाए एवं आगामी चुनाव में लड़ने उसे अयोग्य किया जाए|

साथ ही उस पर आवश्यक अपराधिक मामला दर्ज करने का आग्रह किया गया। इस दौरान भाजपा पार्षदों में देवनारायण चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, कांशीराम कोसरे, कुलेश्वर साहु, कमल देवांगन,

मनीष साहु, खिलावन मटीयारा, पूर्व पार्षदगण दिनेश देवांगन, दिलीप साहु, विजय जलकारे, लिलाधर पाल, किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी भास्कर तिवारी, महेश सार्वा, निलेश यादव अन्य सदस्य गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button