ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

सड़क पर गिरे युवक को यातायात पुलिस ने दिया सीपीआर, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

दुर्ग | यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु ऑपरेशन सुरक्षा अभियान चलाकर सडक के चार प्रमुख बिन्दुओं पर कार्य किया जा रहा है जिसमें सडको एवं चौक चौराहो की अभियात्रिकी त्रुटि को दूर करना, सडको से अतिक्रमण एवं अवैध कब्जा को हटाना, वाहन चालको को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना एवं सडक दुर्घटना में होने वाली मौत के कारण एवं लापरवाह चालको पर सख्त कार्यवाही किया जा रहा है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा घायल व्यक्ति को समय पर हास्पिटल पहुचाने से जान बचाने का कार्य किया गया जिसमें दिनांक 15 जून की सायं को न्यू खुर्सीपार निवासी राज दुर्ग से अपने निवास की ओर जा रहे थे तभी खुर्सीपार चौक से पहले उनको अचानक अटैक आने पर सिने मे दर्द होने से सडक पर ही गिर गये|

जिसकी सूचना किसी राहगीर द्वारा खुर्सीपार चौक में ड्यूटी में तैनात उनि. यशवंत राठौर को मिलने पर तत्काल वहां पहुंचर उस व्यक्ति को सीपीआर दिया गया और हाईवे पेट्रोलिंग 2 को तत्काल पाइंट देकर बुलाया गया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया डॉक्टर द्वारा बताया गया कि समय पर अस्पताल पहुंचने से इस व्यक्ति की जान बची है अन्यथा कोई दुखद घटना घटित हो सकती थी तत्पश्चात उनि0 द्वारा परिजन से संपर्क कर हास्पिटल बुलाया गया।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि सड़क दुर्घटना हो या अन्य किसी प्रकार लोगो की जान बचाई जा सके सडक में लगने वाली जाम की समस्या को दूर किया जाये सडक दुर्घटना के एवं मार्ग बाधा उत्पन्न करने वाले को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। एवं सरल व सुरक्षित यातायात की व्यवस्था बनाया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button