ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
भिलाई

हॉस्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर बनाने के नाम पर 60 लाख की ठगी, आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

सुपेला | प्रार्थी विनिता गुप्ता रिर्पाेट दर्ज कराई कि आरोपी सिद्धार्थ गौडा से उसकी जान-पहचान वर्ष 2023 में हुई थी तब सिद्वार्थ गौडा के द्वारा एक नये हास्पिटल प्रोजेक्ट को हैदराबाद में शुरू करने की बात को लेकर विश्वास मे लेकर प्रलोभन देकर झूठा वादा करके छलपूवर्क उस हास्पिटल प्रोजेक्ट में डायरेक्टर का पद देने का वादा कर 60 लाख रूपये इंवेस्ट करने राजी किया।

प्रार्थिया के द्वारा हैदराबाद जाकर देखने पर आरोपी द्वारा फर्जी साईट एवं दस्तावेज दिखाकर विश्वास में लेकर प्रार्थिया के अकाउंट से 60 लाख रूपये ट्रांसफर कराकर धोखाधड़ी करने के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रं. 1046/2024 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया|

विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी सिद्धार्थ गौडा के विरूद्ध थाना गाचीबावली, सायबराबाद में अपराध क्रं 506/2024 धारा 420,460 भादवि एवं 1148/2024 धारा 420,406 भादवि पंजीबद्ध है जिन मामलो में भी आरोपी सिद्वार्थ गौडा के द्वारा इसी प्रकार अपराध कारित कर अन्य लोगों को भी छलपूवर्क ठगा गया है ।

पुलिस टीम द्वारा हैदराबाद, तेलंगाना जाकर आरोपी सिद्धार्थ गौडा की पतासाजी कर आरोपी को पकड़कर अपराध के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से 01 नग आईफोन मोबाईल एवं एक फॉरच्युनर कार समक्ष गवाहों के कब्जा पुलिस लियाा गया।

आरोपी का ट्रांजिट रिमांड लेकर हैदराबाद से दुर्ग न्यायालय मैं पेश किया गया है ।उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय कुमार यादव, उनि मनीष वाजपेयी, प्र.आर. प्रकाशचंद तिवारी व आरक्षक रमेश यादव, योगेन्द्र बिलौने की सराहनीय योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपीः – सिद्धार्थ गौडा उम्र 27 वर्ष साकिन जिला-रंगारेड्डी हैदराबाद तेलंगाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button