ब्रेकिंग
शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी
दुर्ग

स्कूल बसों की जांच और ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई

दुर्ग । ऑपरेशन सुरक्षा के तहत दुर्ग पुलिस द्वारा जिलेभर में सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत विशेष रूप से विद्यालयीन बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल बसों की व्यापक जांच की जा रही है।

यातायात पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, आपातकालीन खिड़की, कैमरा और अन्य सुरक्षा प्रावधानों की बारीकी से जांच की गई। वहीं शहर के प्रमुख मार्गों पर नो-पार्किंग व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 06 अक्टूबर की रात्रि में दुर्ग-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक की गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। मौके पर मौजूद यातायात पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तुरंत सुपेला शासकीय अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

ऑपरेशन सुरक्षा के तहत की गई कार्रवाई (06.10.2025):

  • ड्रिंक एंड ड्राइव : 25 मामले
  • बिना हेलमेट : 85 मामले
  • रैश ड्राइविंग : 15 मामले
  • ट्रिपल सवारी : 20 मामले
  • नो पार्किंग : 35 मामले
  • अन्य उल्लंघन : 173 मामले
    कुल चालान : 353
    वसूली राशि : 1,25,000/-

नियमों का लगातार उल्लंघन करने वाले चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button