ब्रेकिंग
दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान दुर्ग में एक करोड़ की चोरी का सनसनीखेज खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार; 47.64 लाख नकद ... अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्शेवाड़ा के निधन पर छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने जताया गहरा शोक, मातृ शक्... जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, रजिस्ट्री के बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश आरोग्य भारती छत्तीसगढ़ में प्रतिमा सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरगुजा में हर्ष का माहौल दुर्ग में सजेगा मातृ शक्ति सम्मान का मंच, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय हो... बाबा कार्तिक उरांव की विरासत को सम्मान, शिक्षा और विकास को नई दिशा: कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, छत्तीसगढ़ की राजनीति में शोक की लहर; मुख्यमंत्री सहित कई... करवा चौथ की तैयारी के बीच घर में फटा गैस सिलेंडर, बाल-बाल बचा परिवार; अरुण वोरा ने पहुंचकर जाना हालच... -दिवाली से पहले रोशनी से जगमग होंगी दुर्ग शहर की सड़कें,सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार समान रूप से वि...
धमतरी

फर्जी दस्तावेज से 85 लाख की धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी। फर्जी दस्तावेज से 85 लाख की धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। योगेश देशमुख ऐक्सिस बैंक के मैनेजर ने लिखित आवेदन प्रस्तुत कर 03/09/21 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि बालाजी सेल्स की प्रोपाईटर उषा ज्ञानचंदानी पति धर्मेन्द्र निवासी आमापारा धमतरी द्वारा ओरयेन्टल बैंक ऑफ कामर्स शाखा धमतरी में अपने लोन खाते का फर्जी बैक स्टेटमेन्ट प्रस्तुत कर ऐक्सिस बैंक शाखा धमतरी से 85,00000 रूपये का लोन राशि प्राप्त कर धोखाधड़ी किया गया है। रिपोर्ट पर अप० क्र० 365/21 धारा 420 भादवि० का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान थाना सिटीकोतवाली धमतरी द्वारा आरोपीया के द्वारा प्रस्तुत ओरियेन्टल बैंक शाखा धमतरी के फर्जी स्टेटमेंट के संबंध में उक्त बैंक से स्टेटमेट लिया गया जिसमें आरोपीया द्वारा प्रस्तुत स्टेटमेट एवं बैंक से प्राप्त स्टेटमेट भिन्नता पाया गया है जिस पर आरोपीया अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से फरार थी। जिसकी अग्रिम जमानत, एडीजे न्यायालय धमतरी, उच्च्च न्यायालय बिलासपुर से निरस्त किया गया था।

आरोपीया से पूछताछ पर शैलेन्द्र ज्ञानचंदानी को बालाजी सेल्स की प्रापाईटर का संचालन करना बताया है। पुछताछ के संबंध में लगातार आरोपी को उपस्थित होने नोटिस जारी किया गया लेकिन आरोपी थाना नहीं आकर फरार रहा और न ही विवेचना कार्य में सहयोग किया। दिनांक 15/09/24 को थाना पहुंचा।

जिससे प्रकरण के संबंध में पुछताछ किया गया तो गोल मोल जवाब देता रहा। बालाजी सेल्स का मूल दस्तावेज प्रस्तुत नही किया एवं न ही बैंक से संबंधित कोई जानकारी दिया गया। जिसके विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 420,120(बी)भादवि० के तहत अपराध पंजीबद्ध है,आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी

 शैलेन्द्र ज्ञानचंदानी पिता स्व० चुहड़मल ज्ञानचंदानी उम्र 49 वर्ष निवासी महालक्ष्मी इन्के्लेव मकान नं. 15 धमतरी थाना सिटी कोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ०ग०)

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button