ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
दुर्ग

विसर्जन के दौरान रैली में डीजे एवं बैंड पूर्णत: रहेगा प्रतिबंधित

भिलाई | भिलाई समेत पूरे दुर्ग जिले में आज यानी 17 सितंबर से गणेश विसर्जन शुरू होने जा रहा है। इसके लिए दुर्ग पुलिस ने गाइडलाइन तय कर दी है। इससे लोगों को आवाजाही के अलावा विजर्सन में भी दिक्कत नहीं होगी। इसके लिए बाकायदा रूट मैप भी जारी कर दिया है। इस बार लोगों की शिकायत के बाद गणेश विसर्जन व रैली के दौरान तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम यानी डीजे को भी प्रतिबंधित कर दिया गया था। जाएगी। शिवनाथ नदी विसर्जन स्थल पूर्ण रूप से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेगा।

पुलिस के अनुसार शिवनाथ नदी, खारून नदी एवं मरोदा डेम मे केवल 2 दिन दिनांक 17 और18 सितंबर को मूर्ति विसर्जन की अनुमति रहेगी । दरअसल, दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर एवं  सुखनंदन राठौर अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), वेदव्रत सिरमौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) के  मार्गदर्शन में शिवनाथ नदी एवं अन्य तालाबों मे मूर्ति विसर्जन के लिए जाने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था कर दी गई है।

जारी गाइडलाइन के अनुसार जिले में सेंट्रल एवेन्यू मार्ग, सेक्टर 9 चौक, MD बंगला चौक, जेल तिराहा, महाराजा चौक, पोटिया चौक,  पुलगांव चौक के रास्ते झांकी निकाली जा सकेगी और शिवनाथ नदी में विसर्जन की व्यवस्था की गई है। इस दौरान शिवनाथ नदी मे मूर्ति विसर्जन के लिए केवल 2 दिन क्रेन उपलब्ध रहेगा। विसर्जन के तय दो दिन पुलगांव चौक से आगे केवल मूर्ति वाले वाहनों का प्रवेश की अनुमति रहेगी।

दुर्ग पुलिस के अनुसर गणेश विसर्जन के दौरान रैली में डीजे एवं बैंड पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। वाहन में डीजे बजाते पाए जाने पर वाहन एवं डीजे दोनों जब्त कर उचित वैधानिक करवाई की जाएगी। समिति के सदस्य शराब के नशे में पाए जाने पर उचित वैधानिक कार्रवाई की विसर्जन के दौरान छोटे बच्चों को लेकर न जाए।  सभी विसर्जन स्थलों पर पुलिस की उपस्थिति रहेगी। किसी प्रकार की समस्या या सुझाव हेतु दुर्ग पुलिस की हेल्पलाइन नंबर 9479192099 एवं 112 पर 24 घंटे सेवा उपलब्ध रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button