ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

ग्राम जोरातराई में शुरू हुआ पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर

दुर्ग :-आयुष्मान आरोग्य मंदिर, शासकीय आयुर्वेद औषधालय डुंडेरा के द्वारा ग्राम जोरातराई में पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आज से बजरंग चौक में शुरू हुआ। इधर ग्राम परेवाडीह में आयोजित पांच दिवसीय शिविर का समापन शुक्रवार को किया गया।

शिविर की प्रभारी डॉ. विजेयता वर्मा ने बताया कि ग्राम परेवाडीह में जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में शिविर 27 जनवरी से शुरू किया गया था। इसमें प्रतिदिन सुबह 7:00 से 9:00 तक आयोजित शिविर में ग्रामीण पुरुषों, महिलाओ, युवाओं एवं बच्चों ने भाग लिया। शिविर में योग प्रशिक्षक खोमलाल यादव ने योग सहित अन्य जानकारियां दी, डॉक्टर विजेयता वर्मा द्वारा औषधीय पौधों की जानकारी एवं पौधों का वितरण किया गया।

डॉ विजेयता वर्मा ने बताया कि जोराततराई में पांच दिवसीय शिविर का आयोजन 1 फरवरी से 5 फरवरी तक किया जाएगा. जहाँ योग की जानकारी देने के साथ ही औषधीय पौधों, मिलेट्स आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पौष्टिक आहार औषधीय पेय का वितरण किया जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी योग निदान शिविर में सभी ग्रामीण शामिल हो सकते हैं। जोरातराई में शिविर का समय सुबह 7से 9 बजे तक रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button