ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
दुर्ग

भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, ठेका श्रमिक की मेटल के नीचे दबकर मौत

दुर्ग-रायपुर |  भिलाई स्टील प्लांट के मर्चेंट मिल में शुक्रवार रात को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ठेका श्रमिक की मेटल के भारी टुकड़े में दबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात लगभग 10 बजे हुआ, जब मिल में वेगन लोडिंग का काम चल रहा था। लोडिंग के दौरान अचानक सीलिंग खुल गई और भारी मेटल प्लेट ओमप्रकाश के ऊपर गिर गई, जिससे वह दब गया। यह घटना इतनी अचानक और तेज थी कि श्रमिक को बचने का कोई अवसर नहीं मिल सका।

ओमप्रकाश मर्चेंट मिल में ठेकेदारी व्यवस्था के तहत काम कर रहा था। हादसे के बाद, अन्य श्रमिकों ने तुरंत प्रबंधन को सूचित किया और ओमप्रकाश को निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

प्रबंधन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिवार को हर संभव सहायता देने का वादा किया है। इस हादसे ने प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों के बीच सुरक्षा की चिंता को और बढ़ा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button