ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

दुर्ग के गंजपारा प्राचीन शनि मंदिर में 27 मई को भव्य शनि जन्मोत्सव का आयोजन

दुर्ग। गंजपारा स्थित प्राचीन शनि देव मंदिर में मंगलवार, 27 मई 2025 को श्री शनि देव जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित किए जाएंगे।

मंदिर के संस्थापक एवं मुख्य पुजारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इस बार 51 किलोग्राम पंजीरी धनिया का महाभोग चढ़ाया जाएगा। मंदिर की फूलों से विशेष साज-सज्जा की गई है, जो देखने वालों को आकर्षित कर रही है।

जन्मोत्सव के दिन सुबह 7 बजे महाअभिषेक किया जाएगा, इसके बाद 9 से 11 बजे तक पूजन, आरती और हवन पूर्णाहुति होगी। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक भंडारे का आयोजन होगा। शाम 7 बजे महाआरती के साथ बूंदी धनिया से बनी पंजीरी के प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि गंजपारा शनि मंदिर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र का सबसे पहला और प्राचीन शनि मंदिर है, जिसका उद्भव शहर के अन्य शनि मंदिरों के पहले हुआ। वर्ष भर यहां हजारों धर्मप्रेमी आते हैं, विशेषकर शनि महोत्सव और हरेली अमावस्या के दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इस वर्ष भी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तजन आने की उम्मीद है, जिनके लिए प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई है।

गंजपारा वासियों के सहयोग से इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है और प्रसाद वितरण व भंडारे में स्थानीय लोग सेवा देते हैं। जन्मोत्सव के दिन शाम 7 बजे से भजन संध्या का भी आयोजन होगा, जो देर रात तक चलेगा।

राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि स्थानीय लोगों की मान्यता है कि भगवान शनि देव की पूजा-अर्चना से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं, इसलिए श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button