ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
जगदलपुर

अधिक राशि में खाद विक्रय पाये जाने पर गुप्ता कृषि केन्द्र के उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध

जगदलपुर |  जिले के लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र में कुछ विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि में खाद का विक्रय संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर क्षेत्र के किसान सेवा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया और मेसर्स संतोष कुमार गुप्ता कृषि केन्द्र के उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।

इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लोहण्डीगुड़ा से मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर  हरिस एस के निर्देशानुसार उक्त शिकायत के संबंध में क्षेत्र में संचालित कृषि केन्द्रों का निरीक्षण किया गया एवं विस्तृत जांच एवं कार्यवाही हेतु वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी को निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी लोहण्डीगुडा के द्वारा 18 जून 2025 को उक्त प्रतिष्ठान का निरीक्षण कर वीडियो में प्रदर्शित कृषकों से बयान लेकर सही पाये जाने पर गवाहों की मौजूदगी में उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के निहित खण्ड-3 के उल्लंघन के फलस्वरूप खंड 28 (2) के तहत तत्काल प्रभाव से 21 दिनों के लिए उक्त मेसर्स संतोष कुमार गुप्ता   कृषि केन्द्र को उर्वरक विक्रय प्रतिबंध लगाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button