ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
कोरिया

कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की क्लास

कोरिया |  आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  चन्दन त्रिपाठी ने महिला एवं बाल विकास की समीक्षा की। कलेक्टर  त्रिपाठी ने सुपरवाइजरों को ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए, साथ ही जर्जर भवनों में संचालित आंगनवाड़ी को तत्काल बन्द करने, इसे अन्य स्थानों ओर स्थानांतरित करने या इस सम्बंध में तुरंत सूचित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि पोषण की कमी किसी भी हालत में नहीं होनी चाहिए और इसका सकारात्मक परिणाम गर्भवती महिलाओं व बच्चों में दिखना चाहिए।

कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी खोलने और निरीक्षण करने की जिम्मेदारी  सुपरवाइजरों की है इसका विशेष ध्यान रखे और नियमित रूप से समय पर आंगनवाड़ी खोलना सुनिश्चित करें, लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई। उन्होंने कोरिया मोदक वितरण में पोषण दीदियों के साथ समन्वय बनाए रखने को कहा ताकि गर्भवती महिलाओं को उचित पोषण मिल सके।

कलेक्टर ने जिले में चल रहे धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आधार कार्ड एवं जाति प्रमाण-पत्र शिविर के माध्यम से जनजातीय बच्चों का पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में स्वास्थ विभाग एवं एन.आर.एल.एम. के संयुक्त उपस्थिति में आंगनबाड़ी केंद्रों के सुपरवाइजरों के कार्यों एवं योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी जे. आर. प्रधान सहित स्वास्थ्य, एनआरएलएम व महिला एवं बाल विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button