ब्रेकिंग
दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा क्यों पूजे जाते हैं जन्माष्टमी पर बाल गोपाल? जानिए श्रीकृष्ण के नटखट बाल रूप की पूरी कथा आज शराब खरीदने का प्लान है तो पहले पढ़ें ये खबर, पूरे छत्तीसगढ़ में दुकानें और बार रहेंगे बंद
बेमेतरा

– ट्रैफिक जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला में ड्यूटी के दौरान एक जवान की मौत हो गई है। जवान का नाम जागेश्वर ठाकुर बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ड्यूटी में तैनात जवान अचानक से चक्कर खाकर गिरा, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी। हालांकि उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जवान जागेश्वर की ड्यूटी नेशनल हाईवे मेन रोड चोरभट्टी बाईपास मोड़ पर यातायात ड्यूटी में थी। आज सुबह 8 बजे की ड्यूटी में जवान आया था। ड्यूटी कर रहा था, इसी दौरान दोपहर बाद अचानक वो चक्कर खाकर गिर गया। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

जानकारी के मुताबिक जागेश्वर ठाकुर बेमेतरा जिला के लेंजवारा गांव का निवासी था। उसकी उम्र सिर्फ 32 साल की थी। डाक्टरों ने आशंका जतायी है कि उसकी मौत हार्ट अटैक से हो सकती है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आ पायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button