ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
छत्तीसगढ़

रात में पति के बाहर जाने पर छत पर सो रहे ससुर के साथ बहु की शर्मनाक हरकत, परिवार में मचा हड़कंप

कानपुर : कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव से एक भयानक मामला सामने आया है। सुशील यादव, जो एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करते हैं, की पत्नी मनीषा ने पति के घर से बाहर होने और ससुर छत पर सो रहे होने के दौरान एक हृदय विदारक कृत्य किया। मनीषा ने अपने साढ़े तीन साल के बेटे अनिरुद्ध की गला ताबीज के धागे से घोंटकर हत्या कर दी और उसके चेहरे को दांतों से नोच डाला।

मनीषा का गांव के ही एक युवक विकास यादव के साथ प्रेम संबंध था। परिवार के प्रयासों के बाद मनीषा को तीन दिन पहले वापस घर लाया गया था, लेकिन वह प्रेमी के पास रहने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस पूछताछ में मनीषा ने बताया कि बेटा उनके प्रेम संबंधों में बाधा था, इसलिए उसने यह कुकर्म किया।

इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। मृत बच्चे के दादा फूल सिंह यादव ने बच्चे का शव छत पर देखा तो वे दहल उठे। पुलिस ने मनीषा और उसके प्रेमी विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विकास हत्या के बाद से फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए परिजन और ग्रामीण थाने का घेराव कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मनीषा की तीसरी संतान थी, जिनमें से पहले दो बच्चे रहस्यमय परिस्थितियों में मरे थे, जिनकी जांच अभी भी अधूरी है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार प्रेमी की तलाश में जुटी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button