ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
देश

CG ब्रेकिंग: ‘जाओ बच्चे पैदा करो, हफ्तेभर की छुट्टी हम देंगे’ – सरकार का अनोखा ऑफर, स्कूल में पढ़ाई के दौरान भी बन सकते हैं पेरेंट्स!

मॉस्को। जहां दुनिया के कई देश बढ़ती जनसंख्या से परेशान हैं, वहीं रूस में जनसंख्या घटने की समस्या गंभीर होती जा रही है। इस संकट से निपटने के लिए रूस की सरकार ने अब एक बेहद अनोखा और चौंकाने वाला प्रस्ताव पेश किया है – “बच्चे पैदा कीजिए, एक हफ्ते की छुट्टी पाइए!”

क्रेमलिन समर्थक और देश के सबसे युवा सांसद जॉर्जी अरापोव ने संसद में प्रस्ताव रखा है कि सभी कर्मचारियों को साल में एक बार एक सप्ताह की छुट्टी दी जाए, जिससे वे तनावमुक्त होकर परिवार बढ़ाने पर ध्यान दे सकें। उनका मानना है कि इससे लोग रिश्ते बनाने, शादी और संतानोत्पत्ति की दिशा में प्रेरित होंगे।

घटती जनसंख्या बनी राष्ट्रीय चिंता

हाल के आंकड़ों के अनुसार, रूस की जन्म दर 200 वर्षों में सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन खुद इस मुद्दे को राष्ट्रीय प्राथमिकता बता चुके हैं और स्पष्ट कहा है – “रूस का भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम कितने हैं।”

मिल रहे हैं अजीबो-गरीब सुझाव

जनसंख्या बढ़ाने के लिए अब तक कई अजीब सुझाव सामने आ चुके हैं:

  • रात 10 से 2 बजे तक बिजली और इंटरनेट बंद करने का प्रस्ताव, ताकि लोग “क्वालिटी टाइम” बिता सकें।

  • कॉफी ब्रेक या लंच ब्रेक के दौरान संतान की प्लानिंग करने की सलाह।

  • 45 साल तक बच्चे न पैदा करने वाले पुरुषों पर टैक्स लगाने की मांग।

  • 4500 रुपये तक की पहली डेट सब्सिडी, प्रेग्नेंट छात्राओं को ₹1,05,022, और पहले बच्चे पर ₹9,70,319 तक की मदद।

गर्भपात पर प्रतिबंध भी लागू

सरकार ने पहले ही गर्भपात पर सख्ती लागू कर दी है, लेकिन इससे वांछित सफलता नहीं मिली। अब सरकार की नजर उन प्रोत्साहनों पर है जो युवा जोड़ों को जल्द से जल्द परिवार शुरू करने के लिए प्रेरित कर सकें।

सामाजिक बहस जारी

इस प्रस्ताव को लेकर रूस में बड़ी सामाजिक बहस शुरू हो गई है। जहां कुछ लोग इसे सकारात्मक कदम मान रहे हैं, वहीं कई इसे सरकार का “अति-हस्तक्षेप” बता रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button