ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
भिलाई

MLA विधायक रिकेश सेन की पहल, 1 जनवरी से रायपुर और दिल्ली में शुरू होगी ‘वैशाली नगर भवन’ व्यवस्था!

भिलाई नगर | काम्पीटिटिव एग्जाम या ट्रीटमेंट के लिए प्रदेश और देश की राजधानी जाने वाले वैशाली नगर विधानसभा वासियों को अब रायपुर और दिल्ली में रूकने की समस्या नहीं होगी। विधायक रिकेश सेन ने इस संबंध में पहल करते हुए दिल्ली और रायपुर में वैशाली नगर भवन की व्यवस्था की है|

ताकि वैशाली नगर विधानसभा के रहवासी अगर अपने परिजन की चिकित्सा के चलते या फिर स्टूडेंट्स एग्जाम के लिए राजधानी रायपुर या दिल्ली जाते हैं तो वे वैशाली नगर भवन में नि:शुल्क रूप से रूक कर इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

विधायक रिकेश सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली और रायपुर के भाटागांव में वैशाली नगर भवन तैयार कर लिया गया है और व्यवस्थित रूप से 1 जनवरी से वैशाली नगर के रहवासी अगर परीक्षा और चिकित्सा जैसे आवश्यक कार्यवश अगर उन शहरों में जाते हैं तो रूकने के लिए वैशाली नगर भवन की नि:शुल्क सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

श्री सेन ने कहा कि रोजगार के मद्देनजर साक्षात्कार हो या परीक्षा या फिर चिकित्सा के लिए दिल्ली जैसे शहरों में रूकना काफी महंगा साबित होता है तथा अनेक छात्र या निम्न/मध्यम वर्ग के परिवार होटल या लाज का भारी खर्च उठाने सक्षम नहीं होते|

इसलिए वैशाली नगर विधानसभा के निवासी जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर या देश की राजधानी दिल्ली आवश्यक कार्य से जाएंगे और उनके पास इन शहरों में तात्कालिक रूप से रूकने की व्यवस्था कर पाने में वो सक्षम नहीं हों तो जीरो रोड वैशाली नगर स्थित विधायक कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं ताकि वैशाली नगर भवन में उनके रूकने का इंतजाम किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button