ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायपुर

होली से पहले रायपुर पुलिस ने गुंडे-बदमाशों को दी समझाइश, 470 से ज्यादा बदमाशों को किया गया अलर्ट

रायपुर  | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होली त्योहार से पहले पुलिस प्रशासन ने गुंडे-बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के हिस्ट्रीशीटर, चाकूबाज और अन्य गुंडे-बदमाशों को गंज थाना बुलाकर उनकी क्लास ली गई। इस दौरान सभी बदमाशों को कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई और उन्हें समझाइश दी गई कि भविष्य में वे किसी भी प्रकार का अपराध न करें।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई का उद्देश्य होली के दौरान शहर में किसी भी प्रकार के हुड़दंग, उत्पात या अपराध को रोकना है। इसके तहत, चाकूबाज, हिस्ट्रीशीटर और अन्य अपराधों में संलिप्त रहे पुराने बदमाशों को थाने बुलाकर कड़ी समझाइश दी जा रही है। पुलिस ने इन बदमाशों से कहा कि वे अब अच्छे नागरिक की तरह जीवन जीएं और दूसरों को भी जीने का मौका दें।

अधिकारियों के अनुसार, अब तक 470 से ज्यादा गुंडे-बदमाशों को रायपुर शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समझाइश दी जा चुकी है। इस पहल से पुलिस प्रशासन की कोशिश है कि होली के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनी रहे, और कोई भी अप्रिय घटना ना हो।

यह कड़ी कार्रवाई और पुलिस प्रशासन का सक्रिय कदम शहर की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button