ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़

शांतिपूर्ण व सुगम तरिके से होली त्यौहार मनाने थाना पुरानी भिलाई में की गई शांति समिति की बैठक

भिलाई  | पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर    सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक ,छावनी  हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक  महेश ध्रुव के द्वारा होली त्यौहार शांतिपूर्ण व सुगम तरिके से मनाने एसडीएम , तहसीलदार , अलग-अलग वार्ड पार्षद व अन्य गणमान्य की उपस्थित में शांति समिति की बैठक ली गई। जिसमें होली त्यौहार शांति पूर्ण रूप से मनाने आम लोगो से सहयोग की अपेक्षा रखी गई व कानून व्यवस्था बनायें रखने के संबंध में निम्न महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिये गये –

         होली त्यौहार पर हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध होगा।

         बिना अनुमति के सभा/जुलुस की अनुमति नहीं होगी।

         होली में किसी पर भी जबरन रंग/कीचड़ या रंग से भरे गुब्बारे नहीं फेके जा सकेंगे।

         सार्वजनिक स्थानों पर उत्तेजक नारेबाजी और अश्लील हरकतें करने वालों पर होगी कार्यवाही।

         उल्लंघन पर होगी धारा 223 की कार्यवाही।

         डीजे/धुमाल पूर्णत प्रतिबंध है.

         मोटर सायकल पर तीन सवारी व नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर होगी कार्यवाही।

         मुखौटा लगाकर घुमने वालों पर होगी कार्यवाही।

         मनचले व्यक्तियों के द्वारा यदि महिलाओं/बच्चों/बालिकाओं के साथ छेड़खानी-अश्लील हरकते की गई तो होगी कानूनी कार्यवाही।

         आपत्ति जनक एवं भ्रामक पोस्ट करने वालों पर तुरंत संज्ञान लेकर की जायेगी कार्यवाही।

         होलिका दहन के संवेदनशील जगहों को चिन्हांकित गया।

         अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्यवाही की

         मोडिफाईड सैलेंसर, लगातार तेज आवाज करने वालों वाहनों पर होगी कार्यवाही।

=थाना क्षेत्र एरिया में चार पेट्रोलिंग  लगातार घूमते रहेगा और चार पॉइंट डबरा  पारा,चौरोदा हथखोज और सिरसा गेट में रहेंगे।

= बेवजह विवाद करने वाले हुल्लड़बाजी करने वाले हुड़दंगियों होगी  निगरानी,गलत पाए जाने पर पुलिस करेगी कार्रवाई.

= बेवजह लोगों पर रंग गुलाल व किसी का कपड़ा  न फाड़े   और  न ही होली खेलने के लिए  किसी को  दबाव बनाएं

= नगर निगम के द्वारा पानी साफ सफाई और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी

= छोटी छोटी सूचनाओं को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की जाएगी।

= संवेदनशील जगहों पर फ्लैग मार्च के माध्यम से एरिया डोमेशन किया जाएगा

= शराब पीकर वाहन चलाने वालों को बरी था नजर के द्वारा चेक किया जाएगा शराब।मिलने पर कार्रवाई की जाएगी

= आम जनता से अपील की गई कि। शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाए। किसी भी प्रकार का वाद विवाद को भूलकर आपसी भाईचारे का सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button