ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़

दुर्ग में परिवारिक विवाद पर बदला रंग, दिवाली की रात हुई हत्या

बैरागी मोहल्ला, दुर्ग: दुर्ग जिले के बैरागी मोहल्ले में पटाखा फोड़ने को लेकर मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो युवकों ने मिलकर अपने ही बड़े पापा, 55 वर्षीय गणेश बैरागी की चाकू मारकर हत्या कर दी। गणेश मोहल्ले में घूम-घूमकर बच्चों को खिलौने बेचकर जीवन यापन करते थे।

सीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया कि मोहल्ले में बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान संजय और शुभम बैरागी का अपने बड़े पापा से पटाखा जलाने को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में संजय ने गणेश के सीने में चाकू घोंप दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही इलाके की घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

धनतेरस की शाम, रायगढ़:
रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र के टपरंगा गांव में धनतेरस की शाम पटाखा फोड़ने को लेकर पड़ोसियों में विवाद हुआ, जो मारपीट में बदल गया। गोपी पटेल की कॉलोनी में रहने वाले बच्चों को पटाखे फोड़ने से रोकने पर प्रकाश दुबे और सुशील दुबे में कहासुनी शुरू हुई। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई।

सुशील पर आरोप है कि संजय दुबे ने लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। वहीं उर्मिला देवी ने भी सुशील पर हमला किया। तमनार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुरैना:
मुरैना जिले में दिवाली के दिन मिठाई खरीदने को लेकर विवाद हुआ। समय पर मिठाई न मिलने से नाराज चार युवकों ने दुकान में तोड़फोड़ की और मिठाई की ट्रे भी फेंक दी। दुकानदार ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button