ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़

ग्रामीणों के हाथों बदमाश की हत्या: झगड़ा सुलह के प्रयास में बदला खून

भिलाई| ग्राम हथखोज शीतला पारा में रविवार रात करीब 11 बजे ग्रामीणों ने पीट-पीटकर आदतन बदमाश आशिक विश्वकर्मा की हत्या कर दी। उसके दोस्त मौके से भागने में कामयाब रहे।

सूचना पर पुरानी भिलाई पुलिस आधी रात को ही घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने अब तक 26 से अधिक ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। इस घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भिलाई तीन थाना पहुंचे है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर सुबह से ही पुरानी भिलाई थाना में जमे हुए है। एएसपी ने बताया की बीती रात ग्राम हथखोज शितलापारा वार्ड-3 की घटना है। आशिक विश्वकर्मा कुछ महीनों से जामुल कैलाश नगर में रह रहा था।

मृतक आदतन बदमाश था, मारपीट के मामले में आरोपी 2 सितंबर को जेल गया था और 4 अक्टूबर को जेल से छूटकर आया था, 5 अक्टूबर को ग्रामीणों से उसका झगड़ा हो गया था उसी झगड़ा की सुलह के लिए उसे हथखोज बुलाया गया था। मृतक और लोगो के बीच सुलह हो गया था फिर मृतक ने बीयर पीने की डिमांड की तो उसे बीयर दिया गया, बीयर पीते पीते फिर विवाद हो गया और मृतक अपने पास रखे धारदार हथियार से मारने की बात कहते हुए उग्र हो गया जिस पर ग्रामीण ने भी डंडा, लाठी और हाथ- मुक्को से हमला कर दिया। मृतक के साथ आए उसके दोस्त मौके से भाग गए।

ग्रामीणों ने मृतक को इतना मारा को वो अधमरा हो गया था, उसे सुपेला शासकीय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल दुर्ग रेफर कर दिए, जहा उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थाना प्रभारी महेश ध्रुव फिर से घटना स्थल पहुंचे है, हिरासत में लिए गए ग्रामीणों का बयान लिया जा रहा है। घटना के बाद से छावनी सीएसपी हरीश पाटिल देर रात से अल सुबह तक पुरानी भिलाई थाना में डेट हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button