ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

गर्ल्स कॉलेज ने बनाया रिकॉर्ड: सेक्टर स्तरीय महिला बास्केट बॉल में लगातार जीत

दुर्ग | शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग का सेमी फाईनल मैच शासकीय विज्ञान महाविद्यालय दुर्ग के साथ हुआ जिसमें शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग ने 75-03 से एक तरफा परास्त कर फाईनल में प्रवेश किया।

इस दौरान महाविद्यालय की रितिका निषाद, डी. कीर्ति, ज्योति प्रजापति, डी. अनुषा, डी. अश्वनी ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।

फाईनल मैच में शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग ने सुराना महाविद्यालय दुर्ग को 68-33 से 35 अंको के बड़े अन्तर से परास्त कर लगातार पन्द्रह वर्ष से विजेता बने रहने गौरव प्राप्त किया। रूंगटा महाविद्यालय द्वारा विजेता ट्राफी एवं मेडल प्रदान किया गया।

इस प्रकार महाविद्यालय की टीम में कीर्ति, डी.अश्वनी, अर्चना निषाद, जन्नत अली, रितिका निषाद (कप्तान), ज्योति प्रजापति, डी.अनुषा, डी.हीना कौसर, ए.अर्चना एवं टीम मैनेजर डॉ. ऋतु दुबे थी।

वही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.सी. अग्रवाल, क्रीड़ा समिति के संयोजिका डॉ. सुषमा यादव, डॉ. लता मेश्राम, ने महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button