ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
Uncategorizedदुर्ग

भूमि सौदे में महिला की ठगी, दो लोगों को लगाया चूना

दुर्ग। महिला द्वारा प्रार्थी से भूमि का सौदा कर 25 लाख रुपए लेने के बाद प्रार्थी को जानकारी मिली कि उस भूमि का सौदा महिला ने किसी और से पूर्व में कर चुकी है। अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास होने पर प्रार्थी ने कोतवाली थाना पहुंचकर आरोपी महिला के खिलाफ अपराध दर्ज करवाया। पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

प्रथम बटालियन भिलाई निवासी प्रार्थी तारकेश्वर सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि वह प्रथम वाहिनी एमटी शाखा मे सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत है। उसने पद्मनाभपुर निवासी बलजीत सिंह पति जेपी सिंह से ग्राम समोदा में स्थित भूमि का कुल 95 लाख रुपए में सौदा किया था। उसने सौदे की राशि में चेक के माध्यम से 7 लाख तथा ऑनलाइन के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में 18 लाख रुपए दे दिया था।

दोनों के बीच 23 सितंबर 2018 को उप पंजीयन कार्यालय दुर्ग में इकरारनामा हुआ था ।बाद में पता चला कि उक्त भूमि को बलजीत सिंह ने प्रार्थी से पहले 6 सितंबर 2018 को बृजेश ताम्रकार एवं संतोष गुप्ता से सौदा कर रजिस्ट्री कर लिया था। इस संबंध में जब प्रार्थी ने महिला से कहा कि उसने अन्य लोगों से भी रजिस्ट्री की है तो वह इस विषय पर टालमटोल करती रहती थी। बाद में महिला ने प्रार्थी से रकम लेने के बावजूद रजिस्ट्री दूसरे लोगों को कर दी।इसके बाद वह घर से फरार हो गई थी। 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी होने से परेशान होकर प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button