ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

हाईजीनिक फूड जोन के 07 रिक्त स्टॉल मासिक किराये पर देने निगम ने मंगाए आवेदन,

8 जून तक बंद लिफाफे में निविदा आमंत्रित, 09 जून को खोले जाएंगे ऑफर

दुर्ग /27 मई नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्रांतर्गत मेनोनाईट चर्च के सामने संविधान पुस्तिका के पास स्थित नवनिर्मित हाईजीनिक फूड जोन के रिक्त 07 स्टॉलों (स्टॉल क्रमांक 01, 02, 04, 05, 08, 09 एवं 10) को अस्थायी मासिक किराये पर दिए जाने हेतु नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा निविदा आमंत्रित की गई है। इच्छुक आवेदकों से बंद लिफाफे में ऑफर आमंत्रित किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 08 जून 2026 सायं 5:30 बजे (कार्यालयीन अवधि तक) निर्धारित की गई है। निविदा केवल स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से स्वीकार की जाएगी। कार्यालय में सीधे निविदा स्वीकार नहीं की जाएगी।

नगर निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार निविदा प्रपत्र का मूल्य 300 रुपये निर्धारित किया गया है। प्राप्त निविदाओं को 09 जून 2026 को शाम 04:00 बजे उपस्थित ऑफरकर्ताओं के समक्ष खोला जाएगा। निविदा से संबंधित शेष नियम एवं शर्तों का अवलोकन कार्यालयीन समय में नगर निगम कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button