ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग में पूज्य युवा सिंधी समाज की विशेष बैठक संपन्न, नई टीम का गठन

दुर्ग |  पूज्य युवा सिंधी समाज द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम के उपरांत समाज की एक विशेष बैठक बुलाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। बैठक का माहौल ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ था — सभी युवाओं ने समाज की एकता और सम्मान की दिशा में एक नई कार्ययोजना तय की।

बैठक में उपस्थित सभी युवाओं ने पूरी निष्ठा और जोश के साथ सर्वसम्मति से समाज की नई संरचना पर सहमति जताई तथा संगठन को सशक्त और संगठित करने हेतु 5 प्रमुख और 2 प्रभारी की नियुक्ति की गई।

नियुक्त प्रमुख:
1. रवि केवलतानी
2. मुकेश केशवानी
3. मुकेश माखीजा
4. मनीष मंघनानी
5. सागर अठवानी

नियुक्त प्रभारी:
• प्रभारी महामंत्री – वरुण केवलतानी
• मीडिया प्रभारी – रौनक जुमनानी

इन नामों की घोषणा होते ही उपस्थित युवाओं में अत्यंत उत्साह और जोश देखने को मिला। सभी ने ज़ोरदार तालियों और जय झूलेलाल के नारों के साथ नव-नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पूज्य युवा सिंधी समाज आगे आने वाले समय में समाज की एकता, मर्यादा, और संस्कृति की रक्षा हेतु कई सामाजिक, सांस्कृतिक और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करेगा। युवाओं ने यह संकल्प लिया कि वे मिलजुलकर सिंधी समाज के गौरव और सम्मान के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

जय झूलेलाल 🙏
पूज्य युवा सिंधी समाज, दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button