ब्रेकिंग
जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित
छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार अर्टिगा ने मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछला साइकिल सवार — कैमरे में कैद हुआ मंजर

बलरामपुर। जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने एक साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे का एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा घटनाक्रम स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

फुटेज में देखा जा सकता है कि साइकिल चालक अचानक सड़क पर मुड़ने की कोशिश करता है, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार उसे टक्कर मार देती है। टक्कर लगते ही साइकिल चालक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल साइकिल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की जरूरत को रेखांकित करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button