ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़दुर्ग

आयुक्त सुमित अग्रवाल का मॉर्निंग विजिट, सौंदर्यीकरण व अवैध कब्जों पर सख्त निर्देश

दुर्ग | नगर पालिक निगम।नगर पालिक निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शुक्रवार सुबह कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा सहित निगम अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का मॉर्निंग विजिट किया और मौके पर आवश्यक निर्देश दिए।

आयुक्त ने राजेन्द्र पार्क चौक सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्य को शीघ्र एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण कराया जाए। इसके साथ ही बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर चल रहे कार्यों को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने राजेन्द्र पार्क क्षेत्र से अवैध ठेलों को हटाने के निर्देश दिए। वहीं चर्च रोड में गुमटी संचालकों द्वारा दुकानों को आगे बढ़ाकर किए गए अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल हटाने के आदेश दिए गए।

इसके अलावा गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को ध्यान में रखते हुए आयुक्त सुमित अग्रवाल ने पंडित रविशंकर स्टेडियम मार्ग का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को मार्ग की समुचित सफाई एवं व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि शहर की सुंदरता,यातायात व्यवस्था और राष्ट्रीय कार्यक्रमों की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button