ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

एक्टिवा चालक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

दुर्ग। अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक्टिवा चालक को जमकर टक्कर मार दी। इससे एक्टिवा चालक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 194 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पदमनाभपुर थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि शुक्रवार की देर रात लगभग ढाई बजे सुभाष नगर वार्ड नंबर 42 दुर्गा मंदिर के पास रहने वाला नीरज नागवंशी 25 वर्ष पिता मेहतरू राम नागवंशी अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 सी एल 5451 से आरटीओ कार्यालय मेन रोड के सामने से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए नीरज नागवंशी की एक्टिवा को जमकर टक्कर मार दी।

इससे नीरज को गंभीर चोटे आई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक तेजी से फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पद्मनाभपुर पुलिस पहुंचकर जांच प्रारंभ कर दी थी। श्री ध्रुव ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है और अज्ञात वाहन चालक की पतासाजी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button