ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
Uncategorized

जनता से सीधे रूबरू होंगे मुख्यमंत्री साय, रायपुर में आज आयोजित होगा CM जनदर्शन

रायपुर  : रायपुर में गुरुवार, 8 जनवरी को मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में शुरू होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस मौके पर प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याओं को सीधे सुनेंगे और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश देंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पहले ही स्पष्ट रूप से कहा है कि जनदर्शन में प्राप्त हर आवेदन का संवेदनशील और समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाए। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी देना और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है।

इससे पहले CM जनदर्शन का आयोजन 13 नवंबर 2025 को किया गया था। उस दौरान मुख्यमंत्री ने कई व्यक्तिगत और संवेदनशील मामलों पर तत्काल निर्णय लिए थे। खासकर रायपुर की 11 वर्षीय पूनम, जो सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित है, के लिए मुख्यमंत्री ने उसे विशेष विद्यालय में दाखिला दिलाने और छात्रवृत्ति देने की घोषणा की थी।

खेल क्षेत्र से जुड़े युवाओं ने भी पहले के कार्यक्रम में अपनी समस्याएं रखीं। वूमेन्स सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन की खिलाड़ियों ने स्वेच्छानुदान की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया था कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और उन्हें हरसंभव सहायता देने में पीछे नहीं रहेगी।

CM जनदर्शन की शुरुआत जून 2024 में हुई थी। 27 जून 2024 को आयोजित पहले कार्यक्रम के बाद से यह पहल लगातार जारी है और आम लोगों को अपने मुद्दों को सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का एक मंच प्रदान करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button