ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
छत्तीसगढ़

केसीसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गातापार में जुआ फड़ पर 5 गिरफ्तार, लाखों की संपत्ति जब्त

गातापार : जिला केसीसी पुलिस द्वारा अवैध जुआ सट्टा की गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज दिनांक 07.01.2026 को थाना गातापार के ग्राम मंडेलाटोला स्थित बांध किनारे पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर ताश पत्ती (काट-पत्ती) जुआ खेलते हुए 05 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से नकद राशि 174000/ रुपये 52 पत्ती ताश एवं मोबाइल फोन सहित कुल ₹2,43,000/- मूल्य की सामग्री जप्त की गई।

प्राप्त सूचना पर पुलिस दल द्वारा गवाहों की उपस्थिति में घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई की गई। पुलिस को देखते ही कुछ जुआरी मौके से फरार हो गए, जबकि 05 आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के अंतर्गत दंडनीय पाया गया, जिस पर सभी के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विधिवत कार्यवाही की गयी

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी और जप्ती:

  • दिलीप खत्री (खैरागढ़) – नकद ₹42,100 | मोबाइल OnePlus ₹17,000
  • देवा राजपूत (खैरागढ़) – नकद ₹38,500 | मोबाइल Realme ₹14,000
  • कुंदन निर्मलकर (रायपुर) – नकद ₹34,200 | मोबाइल Vivo ₹11,000
  • मकसुदन खरे (रायनांदगांव) – नकद ₹33,400 | मोबाइल Oppo ₹17,000
  • निलकंठ साहू (भिलाई-3) – नकद ₹25,800 | मोबाइल Samsung ₹10,000
  • साथ ही 52 पत्ती ताश और अन्य जुआ सामग्री भी जब्त की गई।

आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिबंध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।

जिला केसीसी पुलिस ने बताया कि अवैध जुआ-सट्टा पर सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button