ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
छत्तीसगढ़रायपुर

मंत्री राजवाड़े ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

रायपुर : भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती एवं सुशासन दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने निज निवास ग्राम बीरपुर स्थित अटल चौक में अटल जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे और सभी ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री राजवाड़े भटगांव नगर पंचायत में अटल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुई।

मंत्री  राजवाड़े ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति में सुशासन, राष्ट्रहित और संवेदनशील नेतृत्व के प्रतीक थे। उन्होंने अपने विचारों, आचरण और कार्यों से यह सिद्ध किया कि राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का सशक्त साधन है। अटल जी का संपूर्ण जीवन जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं के प्रति समर्पित रहा।उन्होंने कहा कि सुशासन दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि शासन की सार्थकता तभी है जब वह पारदर्शी, जवाबदेह और आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हो। अटल जी का शासन मॉडल आज भी सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासकों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर मंत्री  राजवाड़े ने ग्रामवासियों के साथ अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेते हुए कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में पारदर्शी, संवेदनशील और जनहितकारी सुशासन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। महिला, बच्चों, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए सरकार की योजनाएं अटल जी की विचारधारा को आगे बढ़ा रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button