ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़भिलाई

“जीतू की दुल्हनिया ” फिल्म का प्रमोशन करने उतई पहुंचे चर्चित हीरो जीतू दुलरवा और शालिनी विश्वकर्मा, कॉलेज में किए पुराने दिनों को याद

उतई । अपनी आगामी फिल्म “जीतू के दुल्हनिया”के प्रमोशन के लिए आज फिल्म के चर्चित हीरो जीतू दुलरवा, अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा और फिल्म प्रमोटर विकास यादव पहुंचे शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय, उतई। कॉलेज में पहुंचते ही कलाकारों ने अपने पुराने छात्र जीवन की यादें ताजा कीं।

“जीतू की दुल्हनिया ” फिल्म की अभिनेत्री शालिनी विश्वकर्मा, जो कभी इसी कॉलेज की छात्रा रह चुकी हैं, ने कॉलेज कैंपस में कदम रखते ही भावुक होते हुए कहा, “यह वही जगह है जहां से मेरे सपनों की उड़ान शुरू हुई थी। आज  “जीतू की दुल्हनिया ” फिल्म के प्रमोशन के लिए यहीं आना मेरे लिए गर्व और खुशी की बात है।”

“जीतू के दुल्हनिया” फिल्म के चर्चित हीरो जीतू दुलरवा ने भी कॉलेज के छात्रों से मुलाकात की और उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “छत्तीसगढ़ की प्रतिभा देशभर में नाम कमा रही है। बस जरूरत है लगन और आत्मविश्वास की।”

“जीतू के दुल्हनिया” फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और इसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रमोशन के दौरान कलाकारों ने मीडिया से भी बातचीत की।

सीजी सुपरफास्ट न्यूज चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता से विशेष बातचीत में “जीतू के दुल्हनिया” फिल्म की अभिनेत्री शालिनी ने फिल्म से जुड़े कई रोचक पहलुओं को साझा किया। उन्होंने कहा, कि “जीतू के दुल्हनिया” फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश भी देती है, जो हर दर्शक के दिल को छू जाएगी।

फिल्म प्रमोटर विकास यादव ने उम्मीद किया है कि “जीतू के दुल्हनिया” फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगा|

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य और छात्र-छात्राओं ने पूरा सहयोग दिया और कलाकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष और जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष सरस्वती नरेन्द्र साहू, साथ ही छाया विधायक कामेश्वर साहू भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button