ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

नंदिनी रोड मार्ग में प्रतिबंध समय में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों पर की गई कार्यवाही

दुर्ग | पुलिस अधीक्षक दुर्ग,  जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात )  ऋचा मिश्रा के मार्ग दर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात)  सतानंद विध्यराज के नेतृत्व में सडक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ऐसे भारी वाहन जो प्रतिबंधित क्षेत्र एवं मार्केट/ आवासीय क्षेत्र में प्रवेश करने पाये जाने पर कार्यवाही की जा रही है।

विगत माह जिला दंडाधिकारी दुर्ग महोदय द्वारा सेक्टर मुर्गा चौक सें छावनी चौक  तक यह मार्ग अधिक भीड भाड होने तथा मार्ग की चौडाई सक्रिय होने से साथ ही आवासीय क्षेत्र होने पर सडक दुर्घटनाओं की संभावना को देखते हुए|

सुबह 06 बजे सें देर रात तक भारी वाहनों के लिये इस मार्ग को प्रतिबंधित किया गया है परंतु आज दिनांक को सहायक उप निरीक्षक दयालु राम द्वारा पेट्रोलिंग करते समय उक्त प्रतिबंध मार्ग में भारी वाहन प्रवेश करते पाए जाने पर वाहनों को अग्रिम कार्रवाई हेतु यातायात कार्यालय नेहरू नगर लाया गया|

तत्पश्चात प्रत्येक वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने के तहत कार्रवाई करते हुए ₹12000  समंस वसूल किए गए। साथ ही वाहन चालको को इस मार्ग में  प्रातः 06 बजे सें देर रात तक प्रवेश ना करने समझाईस दी गई और अन्य वाहन चालक/मालिक को भी सूचना देने बताया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button