ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

स्वामी आत्मानंद विद्यालय में बाल दिवस समारोह

दुर्ग।  बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दीपक नगर दुर्ग में ‘आनंद मेला का आयोजन किया गया। आयोजन मेले में 21 स्टॉल लगे जिसमें विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन, जैसे दाल पकवान, गुपचुप, चाट, मोमोस, आइसक्रीम, सैंडविच फुट कस्टर्ड, मॉकटेल आदि वस्तुओं के स्टॉल के साथ-साथ गेम के भी स्टॉल छात्र-छात्राओं द्वारा लगाया गया। फूड स्टॉल के नाम विभिन्न प्रकार के फूलों के आधार पर रखे गये।

स्टॉलों की साज-सजावट, सफाई, व्यंजनों का स्वाद, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रस्तुतीकरण को आधार रखकर प्रथम तथा द्वितीय स्टॉल का चयन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य  शेफाली सोनी ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष अनुप गटागट उपस्थित रहे । श्री गटागट ने अपने संबोधन से सभी बच्चे को प्रेरित किया तथा सभी स्टॉल को प्रोत्साहन राशि देकर उनका उत्साह वर्धन का हौसला बढ़ाया।

सांस्कृतिक प्रभारी  मृणाली पात्रेकर तथा सभी कक्षा शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित आनंद मेला में अपना सहयोग प्रदान किये। मेले में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त स्टॉल लिली (कटोरी चाट), डहलिया (सैंडविच)  द्वितीय स्थान प्राप्त स्टॉल पॉपी (मटर भेल), जासमीन (गुपचुप) तृतीय स्थान प्राप्त स्टॉल लैवेण्डर (साबुदाना बड़ा), स्नोड्राप (मॉकटेल)। पेन्सी (फूड कस्टर्ड), डेजी (मोमोस)। सांत्वना पुरुस्कार घोषित किए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button