ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़

ऑपरेशन विश्वास में बड़ी कामयाबी, 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब जब्त

धमधा  : धमधा के 03 विभिन्न स्थलों पर अवैध शराब बेचने की सूचना पर पुलिस टीम व्दारा तत्काल दबिश देकर 04 आरोपियों को पकड़ा गया । ग्राम दारगांव का रहने वाला झूनउ निर्मलकर बिरोदा रोड किनारे ग्राम दारगांव में अवैध रूप से शराब बेचने की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम व्दारा मौके पर दबिश देकर संदिग्ध को शराब बेचते पकड़ा गया, जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम झूनउ निर्मलकर बताया।

सन्देही की विधिवत् तलाशी लेने पर प्लास्टिक बोरी में 29 पौवा शराब कीमती 2900/- रूपए एवं बिकी की रकम 300/- रूपये कुल कीमती 3200/- रू. जप्त कर आरोपी को थाना धमधा के अप.क.-08/2026 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में गिरफ्‌तार किया गया है।

रघुनाथ होटल, धमधा के पास रोड किनारे संदिग्ध यशवंत यादव को घेराबंदी कर पकड़ा जाकर विधिवत् तलाशी लेने पर संदिग्ध के कब्जे से 30 पौवा शराब कीमती 3000/- रूपए एवं बिकी की रकम 700/- कुल कीमती 3700/- रूपए विधिवत् जप्त कर आरोपी को थाना धमधा के अप.क. -09/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में गिरफ्‌तार किया गया है।

गोबरा दारगांव मुख्य मार्ग मोहलई तिराहा में अवैध शराब बेचने की सूचना पर दबिश देकर संदिग्ध रामायण यादव एवं रामचन्द्र यादव को पकड़ा जाकर इसके कब्जे से विधिवत् 30 पौवा देशी शराब कीमती 3000/- रूपए एवं बिक्री की रकम 1350/- रूपए कुल 4350/- रूपए विधिवत् जप्त कर आरोपियों को थाना धमधा के अप.क. 10/2026 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
1-झूनउ निर्मलकर 50 वर्ष
ग्राम दारगांव, धमधा
2-यशवंत यादव 34 वर्ष ग्राम दारगांव, धमधा
3-रामायण याउव, 42 वर्ष
4-रामचन्द्र यादव 36 वर्ष
ग्राम दारगांव, धमधा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button