ब्रेकिंग
फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम...
दुर्ग

जिला पुलिस दुर्ग द्वारा फिट इंडिया पहल के तहत साईकिलिंग अभियान का विषेश संस्करण Sunday Of On Cycle ‘‘फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज ’’

दुर्ग  | पुलिस मुख्यालय, रायपुर के निर्देशानुसार खेलो इंडिया योजना के फिट इंडिया पहल के तहत और फिटनेस को हमारी दिनचर्या में शामिल करने के उद्देश्य से आज दिनांक 24.05.2025 को फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत् साईकिलिंग अभियान का विषेश संस्करण Sunday Of On Cycle  फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज के तारतम्य में पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम दुर्ग में  विजय अग्रवाल, भापुसे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग की उपस्थिति में किया गया।

उक्त आयोजन के दौरान  विजय अग्रवाल, भापुसे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग द्वारा साईकिलिंग सवारों को रवाना करने के पूर्व अपने प्रेरणास्त्रोत उद्बोधन में कहा गया कि यह फिट इंडिया पहल के तहत साईकिलिंग का आयोजन आज के लिए नहीं है वरन् लगातार अपने शरीर को फिट रखने के लिए है हमें लगातार फिट रहना तो प्रत्येक दिवस फिटनेस के प्रति ध्यान देना होगा और रिटायरमेंट के बाद भी अच्छी जिंदगी का निर्वहन कर सके।

इस अभियान में अच्छे से शामिल होवें और आगे भी प्रतिदिन अपने जीवन साइकिल का उपयोग कर अपने शरीर को स्वस्थ रखें उक्त साईकिल रैली को सहायक उप निरीक्षक अनिल शुक्ला एवं सहायक उप निरीक्षक खोमन प्रसाद पाण्डेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

साईकिल रैली पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम, दुर्ग से गांधी चौक से पटेल चौक से गंजपारा चौक वापस-गंजपारा चौक से पटेल चौक से गांधी चौक से पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम, दुर्ग तक किया गया। उक्त आयोजन के दौरान  चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग,  नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, रक्षित आरक्षी केन्द्र, दुर्ग,  लायक राम डहरिया, कंपनी कमांडर,  योगेश कुमार चन्द्रा कंपनी कमांडर,  वासुदेव बढ़ई कंपनी कमांडर सातवीं वाहिनी छसबल भिलाई तथा जिला दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी एवं छ.स.बल.के अधिकारी/कर्मचारी उक्त सायकल रैली में सम्मिलित हुये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button