ब्रेकिंग
सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान, ’हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप’
दुर्ग

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, आज होगा भव्य समारोह

दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के जन्मदिन को लेकर पूरे जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने स्तर पर इस दिन को खास और यादगार बनाने की जोरदार तैयारियां की गई हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर शुभकामनाओं से भरे पोस्टर-बैनर लगाकर माहौल को और भी उत्सवमय बना दिया गया है।

आज 30 जून को श्री कौशिक के जन्मदिन के अवसर पर शाम 7 बजे पद्मनाभपुर स्थित बाफना मंगलम् में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। इस समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता, विधायक, महापौर, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। श्री कौशिक इस मौके पर कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से मुलाकात कर अपनी खुशियां साझा करेंगे।

बता दें कि सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में दुर्ग जिला भाजपा को नए आयाम प्राप्त हुए हैं। उनके अध्यक्ष बनने के बाद भाजपा ने जिले में नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

उनकी संगठनात्मक कुशलता और मजबूत नेतृत्व क्षमता ने उन्हें कार्यकर्ताओं और जनता के बीच एक सशक्त नेता के रूप में स्थापित किया है। वे कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं, यही कारण है कि उनके जन्मदिन को लेकर पूरे जिले में जश्न का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button