ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
दुर्ग

झगड़ा छुड़ाने पर आरोपियों का हमला: प्रार्थी को बेरहमी से पीटा

दुर्ग। गांव बेन्दरी के मड़ाई देखने गए प्रार्थी को गांव के ही रहने वाले एक युवक के साथ हो रहे झगड़े को छुड़ाना भारी पड़ गया। आरोपियों ने प्रार्थी द्वारा झगड़ा छुड़ाने की बात को लेकर मारपीट की।

इससे प्रार्थी को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5), 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी ग्राम बेन्दरी में रहता है और वह फाइनेंस का काम करता है। 27 जनवरी को उसके गांव में मड़ाई का आयोजन था।रात लगभग 10:30 बजे वह मेले में मौजूद था।

इस दौरान उसके ही गांव के रहने वाले पुलेश्वर साहू के साथ तरुण यादव, गोलू यादव, साहिल यादव वाद विवाद कर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। इस पर प्रार्थी बीच बचाव किया और पुलेश्वर साहू को उसके घर वापस भेज दिया।

इस बात को लेकर आरोपियों ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। एक आरोपी ने डंडे से एवं एक आरोपी ने हाथ में पहने चूड़ा से प्रार्थी के सिर, चेहरे, पीठ पर वार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button