ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दुर्ग में बस में आग लगने से हड़कंप, दमकल टीम ने समय पर आग पर पाया काबू

दुर्ग | दुर्ग जिले के चिखली इलाके में मंगलवार रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब मनीष ट्रैवल्स की बस वाहन क्रमांक CG07 E 8980 के गैरेज के सामने आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन कार्यालय दुर्ग से तुरंत दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन विभाग की टीम ने आग को बुझाने के लिए पानी और फोम का उपयोग किया और आसपास की गैरेजों तक आग को फैलने से रोक लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस समय आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। वहीं, अग्निशमन दल प्रभारी धन्नू राम यादव और उनकी टीम के कर्मियों संतोष मढ़रिया, नरोत्तम टंडन, और राजू लाल ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और किसी भी प्रकार की जनहानि से बचाव किया।

यह घटना चिखली क्षेत्र में होने के कारण इलाके में हड़कंप मच गया था, लेकिन दमकल टीम की तत्परता और साहसिक कार्रवाई के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button