ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़दुर्ग

ग्राम औंसर में दो दिवसीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

दुर्ग | ग्राम औंसर में गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा में डीजे, अखाड़ा और पंथी नृत्य के साथ सतनामी समाज के लोग और ग्रामीणजन शामिल हुए। फिर जयस्तंभ में पालों चढ़ाने का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

पंथी नृत्य प्रतियोगिता के दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में अतिथि के रूप में अशोक साहू जी विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत दुर्ग, संतराम कुर्रे अध्यक्ष तहसील सतनामी समाज पाटन, राजेश ठाकुर सरपंच निपानी, सोहन जोशी, प्रियालता महिपाल सरपंच ग्राम पंचायत औंसर, रमौतीन भारती पूर्व सरपंच औंसर, पवन डहरे, राज बांधे, गौरव कौशल शामिल हुए। अशोक साहू ने कहा कि बाबा जी के बताए मार्ग समस्त मानव समाज के लिए कल्याणकारी है।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा , कल्पना नारद साहू सभापति जिला पंचायत दुर्ग, खेमलाल देशलहरे सभापति जनपद पंचायत पाटन, कमलेश साहू मंडल अध्यक्ष जामगांव आर, पूर्णेन्द्र सिन्हा महामंत्री, प्रियालता महिपाल सरपंच ग्राम पंचायत औंसर उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि विजय बघेल ने कहा कि गुरु घासीदास जी ने संपूर्ण मानव समाज को एकता के सूत्र में पिरोकर सत्य के रास्ते पर चलने का संदेश दिया, बाबा जी का विचार आज भी प्रासंगिक हैं। विजय बघेल जी सांसद ने कला मंच के पास डोम शेड निर्माण की घोषणा भी किया। कल्पना नारद साहू ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा के कारण ही छत्तीसगढ़ में भेदभाव की भावना नहीं है, सतनामी समाज सभी समाज को साथ लेकर चलने वाला समाज है।

इस अवसर पर आयोजित पंथी नृत्य प्रतियोगिता में 30 पंथी पार्टी शामिल हुए। कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक अनकेश्वर महिपाल ने किया।

इस अवसर पर सतनामी समाज औंसर के गोवर्धन भारती अध्यक्ष, कल्याण भारती, संतोष महिपाल, विदेशी राम चतुर्वेदी, सुरेन्द्र गायकवाड़, कुमार सिंह चतुर्वेदी, गुलाब बंजारे, कमलेश महिपाल, गजेन्द्र भारती, उमेश जोशी, बालाराम चतुर्वेदी, किर्ति भारती, रमेश गायकवाड़, रविन्द्र भारती, राकेश गायकवाड़, टीकम महिपाल, डोमन कुर्रे, सूर्यकांत चतुर्वेदी, शैलेन्द्र टंडन, रिखी राम महिपाल, जितेन्द्र कुर्रे, सुरेश भारती, ईश्वर भारती, लक्ष्मण बंजारे, रोमाराय कुर्रे, गुमान सिंह भारती, डोरी लाल महिपाल, मनोज भारती, मिथलेश भारती, श्रवण भारती, झाड़ू राम महिपाल, टेक सिंह भारती, लखन भारती, योगेश कुर्रे, गजेन्द्र टंडन, महेंद्र मनहरे, टेकसिंह भारती, कृष्ण कुमार जोशी, लछनू महिपाल, दीलिप भारती, गोविन्द भारती, विकास कुर्रे, तिरिक टंडन, दूजराम भारती, मनीराम भारती, विमल गायकवाड़, हरिश महिपाल, वर्गेश भारती, अंकित महिपाल, नकुल भारती, गोकुल भारती, अंजू महिपाल, राजेन्द्र चतुर्वेदी, पुष्पांजलि गायकवाड़, श्यामा भारती, रोशनी चतुर्वेदी, त्रिवेणी भारती, शशि वर्मा, प्रकाश भास्कर, डोमन वर्मा , राकेश यादव, ठाकुरराम सोनवानी, ओमप्रकाश अवसर, रमाकांत साहू, मनोज पटेल, भेष कुमार आठे, मनोज वर्मा, ओमप्रकाश धनकर, मुकेश साहू, लुभम बंछोर सहित ग्रामीणजन भारी संख्या में उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button