ब्रेकिंग
दुर्ग में हत्या और लूट की वारदात का 48 घंटे में खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और तीन नाबालिग हिरासत में बॉम्बे हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गडकरी से जुड़े फर्जी AI वीडियो हटाने के आदेश भिलाई: हत्या के प्रयास के मामले में 7 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, स्मृतिनगर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग: हत्या मामले में दो साल से फरार आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, उतई पुलिस की बड़ी कार्रवाई देवार बस्ती में हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 10 अगस्त से लागू होगा नया रोस्टर, बेंचों का पुनर्गठन नवा रायपुर में सजेगी साय कैबिनेट, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर 45 करोड़ के कथित नकली नोट का झांसा देकर कारोबारी से ₹1.13 करोड़ की ठगी, पुलिस जांच में जुटी सूरजपुर के प्रवीण कुमार साहू को साहू समाज प्रदेश IT सेल में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए प्रदेश कार... स्वर्गीय मोहन लाल यादव की दशगात्र एवं शांति भोज में शामिल होने का आमंत्रण
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग: हत्या मामले में दो साल से फरार आरोपी नागपुर से गिरफ्तार, उतई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दुर्ग थाना उतई पुलिस ने हत्या के एक चर्चित मामले में करीब दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर की सूचना और लगातार पुलिस प्रयासों के चलते उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, थाना उतई में दर्ज अपराध क्रमांक 240/2024 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत हत्या के मामले की विवेचना की जा रही है। इस प्रकरण में पूर्व में दीपजोत कौर संधु उर्फ निक्की और एक अपचारी बालिका को 14 अगस्त 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका था।

तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता

विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और मेमोरेण्डम के आधार पर फरार आरोपी सुमित हीरानंद लालवानी (30 वर्ष) की लगातार तलाश की जा रही थी। घटना के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अलग-अलग स्थानों पर छिपता रहा।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी की लोकेशन नागपुर (महाराष्ट्र) में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

पूछताछ के दौरान आरोपी ने मामले से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।

नगदी भी जब्त

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 9 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में थाना उतई के निरीक्षक मोहन भारद्वाज, उप निरीक्षक श्रीराम पेन्ड्रो, सहायक उप निरीक्षक सुरेश पाण्डेय, आरक्षक ध्रुवनारायण चन्द्राकर सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी फरार आरोपी या संदिग्ध आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button