ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
भिलाई

भारत को परमाणु शक्ति के रूप में पहचान दिलाने वाले महान नेता थे अटल जी” – विधायक ललित

रिसाली। रिसाली सेक्टर में 50 लाख की लागत से बनने वाले अटल परिसर का वर्चुअल भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया। इस अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित थे। सांसद की मौजुदगी में शिलालेख का अनावरण किया गया।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि पृथक छत्तीसगढ़ के स्वप्न को दिवंगत प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल ने ही पूरा किया। उन्होंने रायपुर के आमसभा का स्मरण करते हुए कहा कि जिस सभा में अटल ने छत्तीसगढ़ निर्माण की घोषणा की थी उसमें वो मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि अटल जी छत्तीसगढ़ प्रदेश का निर्माण किया है। उनका हम सब पर कर्ज है। हमें उसी श्रद्धा के साथ स्मरण करना चाहिए। उन्होंने सभा को संबोधित करते कहा कि अटल जी सर्वमान्य नेता थे। वहीं विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि अटल जी का जीवन देश सेवा में समर्पित रहा।

उन्होंने ही भारत को परमाणु शक्ति के रूप में पूरे विश्व में पहचान दिलाई। वे देश के सच्चे सपूत थे। 15 वर्ष की आयु में ही उन्होंने देश सेवा में अपना परिवार को त्याग कर घर से निकल पड़े थे। दुर्ग ग्रामीण विधायक ने कहा कि ग्राम सड़क योजना और नदी जोड़ो जैसे योजना की कल्पना कर भारत को समृद्ध बनाने की उन्होंने नींव रखी है।

भूमिपूजन कार्यक्रम को निगम सभापति केशव बंछोर, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र शेण्डे ने संबोधित किया। इस अवसर पर पार्षद गजेन्द्री कोठारी, रमा साहू, ईश्वरी साहू, सरिता देवांगन, धर्मेन्द्र भगत, मनीष यादव, विधि यादव, ममता सिन्हा, शीला नारखेड़े, खिलेन्द्र चंद्राकर आदि उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने किया। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रपाल हरमुख ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button